भारत सरकार
Government of India
 
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग
Department of Personnel & Training

केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड

Central Civil Services Cultural

& Sports Board (CCSCSB)

सीसीएससीएसबी लॉन टेनिस सुविधाएं

सीसीएससीएसबी अपने विभिन्न टेनिस कोर्टों पर सदस्यता शुल्क लेकर लॉन टेनिस की सुविधा प्रदान करता है। विधिवत भरा हुआ सदस्यता फॉर्म और अपेक्षित शुल्क का भुगतान करने पर सदस्यता प्राप्त की जा सकती है।

निबंधन एवं शर्तें

  • टेनिस कोर्ट का उपयोग सीसीएससीएसबी के दिशानिर्देशों और निदेशों के अनुसार ही किया जाएगा।
  • सीसीएससीएसबी के अनुमोदन के बिना किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को टेनिस कोर्ट के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
  • टेनिस कोर्ट का उपयोग सदस्यों के लिए निर्धारित समय के अनुसार ही किया जाना चाहिए। निर्धारित समय के अलावा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • शुल्क जमा करने मात्र से उपयोगकर्ता को सीसीएससीएसबी की किसी भी सुविधा का उपयोग करने का अधिकार नहीं मिल जाता है। उपयोगकर्ता को सुविधा का उपयोग करने से पहले मैदान में मूल शुल्क रसीद तथा अनुमति पत्र प्रस्तुत करना अपेक्षित है; ऐसा न करने पर उपयोगकर्ता को सुविधा का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • यह सुविधा "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर, केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड को विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र और अपेक्षित शुल्क जमा करने पर उपलब्ध होगी।
  • बुकिंग की पुष्टि, सीसीएससीएसबी द्वारा लिखित रूप में की जाएगी और उपयोगकर्ता द्वारा भुगतान की गई राशि के लिए रसीद भी दी जाएगी।
  • मैदान/ खेल परिसर का उपयोग नीचे दिए गए बुकिंग शुल्क के साथ केवल सीसीएससीएसबी से पूर्व बुकिंग के बाद ही किया जा सकता है।

उपयोगकर्ता द्वारा जमा की गई राशि के विरुद्ध जारी रसीद के साथ, सीसीएससीएसबी (CCSCSB) द्वारा लिखित रूप में बुकिंग की पुष्टि की जाएगी। 

समयप्रयोजनश्रेणीशुल्क
06:00 बजे पूर्वाह्न से 9:00 बजे पूर्वाह्नसदस्यों द्वारा प्रयोग (मासिक सदस्यता )केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी500 रू. प्रति माह
अन्य1500 रू. प्रति माह
06:00 अपराह्न से 08:00 बजे अपराह्नमासिक सदस्यता या ‘भुगतान करो और खेलो’ (पे एण्ड प्ले )केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी500 रू. प्रति माह या 200 रू प्रति घण्टा प्रति व्यक्ति
केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों के 25 वर्ष तक की आयु वाले बच्चे/ आश्रित तथा पति/पत्नि1500 रू. प्रति माह या 200 रू प्रति घण्टा प्रति व्यक्ति
अन्य3000रू. प्रति माह या 300 रू प्रति घण्टा प्रति व्यक्ति